उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें और तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

More Stories
धामी मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, इन 17 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड में 13 केंद्रों पर होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को करेंगे संबोधित
देहरादून में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, युवकों ने व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, पड़ताल में जुटी पुलिस