सिडकुल क्षेत्र में युवक युवती के आपसी विवाद के बाद सड़क पर कई लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर ही एक दूसरे से भिड़ गए. इस दौरान लात घूंसे चलने के साथ बेल्ट से भी जमकर मारपीट की गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ युवतियां भी हाथ साफ करती नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
सिडकुल क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में काम करने वाले कई युवक और युवतियां छुट्टी के वक्त बाहर निकले थे. बताया जा रहा है कि एक युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद कितना बड़ा की देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए. एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे. इतना ही नहीं इस बीच लोगों ने मारपीट की घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में कई युवक एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. कुछ महिलाएं भी विवाद में शामिल नजर आ रही हैं. सड़क पर काफी देर तक हंगामा होने के कारण राहगीरों की भीड़ जुट गई. हालांकि, मारपीट की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

More Stories
इंटर्न डॉक्टरों के लिए आई खुशखबरी, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर – Param Satya
तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाने के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत, राजस्थान से आई थीं – Param Satya
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू मरीजों का आंकड़ा 400 के पार, महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा संक्रमित