हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि बीच सड़क पर कुछ युवकों और महिलाओं के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई. महिलाओं को बीच सड़क पर गिरा गिराकर पीटा गया. गांव के बाजार में महिलाओं से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दौरान लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही, किसी ने बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाई.
एक एनजीओ चलाने वाली महिलाओं और पदार्था गांव के युवक के बीच विवाद चल रहा है. बीते गुरुवार को कुछ महिलाएं एकत्रित होकर युवक के घर पहुंची. इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई. बीच सड़क पर महिलाओं को जमकर पीटा गया. मारपीट की यह घटना मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक युवक और महिलाओं के साथ रशीद काटने को लेकर बातचीत हो रही है. अचानक से एक महिला आकर युवक पर पीछे से मारने लगती है. इसके बाद युवक के अन्य दो साथी आते हैं और महिलाओं को बुरी तरह पीटने लगते हैं. एक महिलाओं को जोर से नीचे गिरा दिया जाता है और युवक यहीं नहीं रुकता, वो नीचे पड़ी महिला को लात से भी मारता है.

More Stories
इंटर्न डॉक्टरों के लिए आई खुशखबरी, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर – Param Satya
तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाने के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत, राजस्थान से आई थीं – Param Satya
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू मरीजों का आंकड़ा 400 के पार, महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा संक्रमित