September 17, 2026

ghatikigoonj

newsindia

लैंसडौन में जुटेगी सुरक्षा की बड़ी हलचल, 18-19 सितंबर को CDS और NSA अजीत डोभाल का दौरा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 18 और 19 सितंबर को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स का दौरा करेंगे।

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल सुब्रमणि के साथ गढ़वाल राइफल्स पहुंचेंगे। दोनों अधिकारियों के हेलिकॉप्टर से लैंसडौन के सेना परेड ग्राउंड पहुंचने की जानकारी है।

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित दौरे को लेकर सेना क्षेत्र में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, दोनों अधिकारियों के दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।