आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 13 साल गुजरात के सीएम रहे और पिछले 12 साल से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2026 को 76 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर बीजेपी शासित राज्यों में जोर-शोर से उनके बर्थडे के दिन आयोजन किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के महसाणा जिले के वडनगर ग्राम में हुआ था। ऐसे में वहां पर जन्मदिन के मौके पर बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के बडनगर से उत्तर प्रदेस के वाराणसी तक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी से वडनगर से इसी तरह की एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे।
अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “कुछ बातें या अंदाज बहुत खास होते हैं! आशीर्वाद का दीया, प्यार का एक ऐसा ही इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है। हर आशीर्वाद हमारे प्यारे भारत की और भी ज्यादा निष्ठा के साथ सेवा करने के मेरे संकल्प को मजबूत करता है।”
Narendra Modi Birthday के अवसर पर अयोध्या में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तो वहीं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत लखनऊ नगर निगम के सफाई अभियान हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल शामिल हुए।

More Stories
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकार डॉक्टर आशीष चौहान
लैंसडौन में जुटेगी सुरक्षा की बड़ी हलचल, 18-19 सितंबर को CDS और NSA अजीत डोभाल का दौरा
पुलिसकर्मी पर युवती से कथित छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने सिपाही को किया लाइन हाजिर, देहरादून का मामला