देहरादून : CBI ने बड़ा एक्शन लिया है। धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में बिजनेसमैन सुधीर विंडलास को CBI ने उनके तीन साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। विंडलास पर राजपुर में बेशकीमती जमीनों को धोखे से बेचने का आरोप है। इस मामले में सरकार की संस्तुति पर CBI ने बिजनेसमैन विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ चार मुकदमा दर्ज किया था।
विंडलास पर इनकी जमीन हथियाने का भी आरोप है, बिजनेसमैन विंडलास के खिलाफ 2018 में इसी तरह का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरूआत में इन सभी मुकदमों की जांच जिला पुलिस ने की। लेकिन पीड़ित पक्ष जिला पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सरकार से CBI से जांच कराने की मांग की थी। सरकार ने गहन विचार कर इन मुकदमों को सीबीआई को ट्रांसफर करने की संस्तुति कर दी।
सरकार की संस्तुति के बाद CBI की एंटी करप्शन शाखा देहरादून में चार मुकदमे सुधीर विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज किए। जांच के दौरान CBI ने उनके घर, ठिकानों और संस्थान पर भी छापे मारे। गुरुवार शाम को उसुधीर विंडलास, रवि दयाल व दो अन्य को गिरफ्तार किया गया।

More Stories
देहरादून के पटेल नगर में हुई चोरी की घटना को लेकर रोषित व्या पारियों वर्ग ने चिंता जताते हुए किया प्रदर्शन
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत ,
कैनाल रोड निवासियों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वाइन शॉप बंद कराने के लिए आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम