देहरादून।
हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन पर बहनों को सौगात दी है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने आदेश जारी किए है। उत्तराखंड परिवहन निगम की तरफ से जारी आदेश में साफ किया गया है कि रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड राज्य के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम बसों में महिलाएं फ्री सफर कर सकती है। उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा।
रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।
उपर्युक्त विषयक अपर सचिव महोदय, परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड शासन के पत्र संख्या 230840 /2004/-33674/183/IX/2008 दिनांक 07.08.2024 के द्वारा निगम मुख्यालय को अवगत कराया गया है कि सम्यक विचारोपरान्त शासन स्तर पर गत वर्ष की भांति वर्ष-2024 में भी रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
More Stories
पुलिस प्रशासन ने मोहर्रम पर जुलूस के दृष्टिगत जारी किया यातायात रुट प्लान
आगामी कावड़ यात्रा/मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, मौलवीओं, सीएलजी मेंबरों के साथ की गई सदभावना गोष्ठी
मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदमः मुख्यमंत्री