मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के गोरखा नगर में अम्बेडकर भवन के निर्माण हेतु ₹ 2.84 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत ₹ 1.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है जिसका शासनादेश भी जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विण में रामेश्वर मंदिर (शिव धाम) से बीतडी पुल तक सी०सी० मार्ग व प्रतिधारक दीवार के निर्माण हेतु ₹ 97.25 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि ₹ 58.35 लाख की स्वीकृति प्रदान की है जिसका शासनादेश भी जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अंतर्गत तहसील स्यालदे एवं सल्ट में 101 फीट के तिरंगे की स्थापना हेतु ₹ 89.09 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि ₹ 53.45 लाख स्वीकृत की है, जिसका शासनादेश भी जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के ग्राम बाजपुर गांव के आंतरिक मार्गों का 700 मीटर सी०सी० मार्गों के निर्माण के लिये ₹ 55.57 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत ₹ 33.34 लाख की धनराशि स्वीकृत की है, जिसका शासनादेश भी जारी किया गया है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट व हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक, युवक तथा उसके साथी पर हमला कर मारपीट करने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ दर्जा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने प्रदान किया Certificate of Appreciation
मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से संवाद, उत्तराखंड के स्वाद को “लोकल से ग्लोबल” बनाने का आह्वान, सभी होटलों के मेन्यू में पारंपरिक उत्तराखंडी व्यंजन शामिल करने के निर्देश