देहरादून
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के आदेशानुसार संपूर्ण जनपद में चलाए जा रहे हैं सघन चेकिंग अभियान के दौरान आज दिनांक 22/03/24 को FST व क्लेमेंटाउन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दुधली चौकी थाना क्लेमनटाउन के पास वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07FS4477 ब्रेजा को रोक कर चेकिंग की गई तो उसमें से ₹500000 नगद बरामद हुए। वाहन चालक जगदंबा प्रसाद नौटियाल पुत्र सीताराम नौटियाल निवासी टी- स्टेट बंजारावाला, पटेल नगर देहरादून से जब उक्त धनराशि के बारे में जानकारी ली गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त धनराशि को जब्त कर जिला कोषागार देहरादून में जमा करवाया गया।

More Stories
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ का सचिवालय कूच, पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी
सीएम धामी ने दी हरिद्वार को बड़ी सौगात, गंगा कॉरिडोर को मिली नई रफ्तार
मसूरी देहरादून हाईवे का होगा सेफ्टी सर्वे, संवेदनशील 4 प्वाइंट पर रहेगी निगरानी