July 2, 2026

ghatikigoonj

newsindia

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम धामी,

देहरादून। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री धामीआज पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। वहीं बिहार के नए मुख्यमंत्री Samrat Choudhary से भी सीएम धामी की आत्मीय भेंट हुई।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया।

सीएम धामी ने कहा कि “गंगोत्री से गंगासागर तक विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की डबल इंजन सरकार” देश को नई दिशा देने का कार्य करेगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने को ऐतिहासिक बताते हुए विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अब पश्चिम बंगाल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।