मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां इलाज करा रहे मरीजों से फीडबैक लिया। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान सीएम धामी ने जिला अस्पताल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से सीधे संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से उपचार, दवाओं और सुविधाओं का फीडबैक लिया। सीएम ने ड्यूटी में मौजूद चिकित्सकों की उपलब्धता और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के दवा स्टोर में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।

More Stories
मुख्यमंत्री ने “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड में भीषण हादसा, चार बाइकों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
टनल हादसे के मृतकों के परिवारों को 45-45 लाख, घायलों को 3.50 लाख मिलेंगे