ऋषिकेश: AIIMS में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्टूडेंट डॉक्टर ने परीक्षा के दौरान उनको तिलक लगाने पर टिप्पणी की और उत्पीड़न किया। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में एम्स प्रशासन भी जांच में जुट गया है।
दो दिन पूर्व AIIMS ऋषिकेश की (पेन मेडिसिन विभाग ) की स्टूडेंट डॉक्टर शालिनी मिश्रा की ओर से परीक्षा के दौरान तिलक लगाने को लेकर कथित तौर से एग्जामिनर द्वारा स्टूडेंट पर टिप्पणी करने व उत्पीड़न करने के बाबत एम्स प्रशासन ने अपना पक्ष रखा गया है।
AIIMS स्थान के प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने इस सम्बंध में बताया कि मामले में AIIMS प्रशासन विभिन्न स्तर पर जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि डीन एकेडमिक की ओर से भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है।
इस प्रकरण पर संबंधित एग्जामिनर से भी आवश्यक पूछताछ व जानकारी हासिल की जा रही है। प्रभारी पीआरओ ने बताया कि शीघ्र ही इस संबंध में जांच रिपोर्ट व परीक्षक का पक्ष आने के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
देहरादून के पटेल नगर में हुई चोरी की घटना को लेकर रोषित व्या पारियों वर्ग ने चिंता जताते हुए किया प्रदर्शन
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत ,
कैनाल रोड निवासियों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वाइन शॉप बंद कराने के लिए आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम