देहरादून : देर रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई कि महंत रोड स्थित ज्ञान एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गयी है, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, चौकी प्रभारी धारा, चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक मय पुलिस कर्मियों के मौक़े पर पहुचे तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहनों को मौके पर बुलाया गया तथा पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मौके पर मकान के ऊपरी तल पर आग लगी हुई थी, जिसे दमकल के वाहनों द्वारा कड़ी मस्सकत के बाद बुझाया गया।
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मकान ज्ञान सिंह गोयल का है जो नमकीन के होलसेल का काम करते हैं तथा उनके द्वारा मकान के ऊपरी तल पर नमकीन के भरे पैकेटों की पेटियां रखी हुई थी। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, प्रथम दृष्टिया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट का होना प्रतीत हो रहा है, आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना