July 11, 2026

ghatikigoonj

newsindia

दून अस्पताल में युवती ने सफाईकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, लोगों ने जमकर पीटा

दून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. ये आरोप युवती ने अस्पताल के ही सफाईकर्मी पर लगाया. जिसके बाद भीड़ ने सफाईकर्मी की जमकर पिटाई कर दी. सफाईकर्मी पिटाई के बाद युवती से मांफी मांगते हुए दिखाई दिया.वहीं घटना के बाद हॉस्पिटल प्रशासन हरकत में आया है और सफाईकर्मी को सेवाएं समाप्त करने उपनल को पत्र लिखा. वहीं दून मेडिकल कॉलेज के डिप्टी मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. विनम्र मित्तल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. वहीं इस घटना ने हॉस्पिटल प्रशासन पर कई सवालिया निशान लगा दिए हैं.

देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ग्राउंड फ्लोर के दवा काउंटर पर कतार में खड़ी एक युवती ने उपनल के माध्यम से दून अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. घटना के बाद युवती असहज व घबरा गई. जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई.आक्रोशित लोगों ने सफाईकर्मी की जमकर पिटाई कर दी. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद आरोपी हाथ जोड़कर युवती से माफी मांगने लगा. इस प्रकरण के बाद अस्पताल प्रशासन ने आरोपी कर्मचारियों को हटाने के लिए उपनल को पत्र लिखा है, और उसकी सेवाएं दून अस्पताल से समाप्त किए जाने को कहा है.

घटनाक्रम के अनुसार दोपहर 2:30 बजे के आसपास एक युवती दवा काउंटर पर कतार में खड़ी हुई थी, इसी बीच यह आरोप है कि एक सफाईकर्मी उस कतार में पहुंच गया और उसे युवती के साथ छेड़छाड़ की. युवती के साथ इस तरह की हरकत करने के बाद आसपास मौजूद तीमारदार और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए, और आरोपी को जमकर पिटाई कर दी. इस मामले पर दून मेडिकल कॉलेज के डिप्टी मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. विनम्र मित्तल ने बताया कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसको लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से उपनल को पत्र लिखा गया है. जिसमें सफाईकर्मी की सेवाएं समाप्त करने को कहा गया है. फिलहाल हॉस्पिटल में इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस पर हॉस्पिटल प्रशासन को सोचने पर मजबूर कर दिया है.