देहरादून
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों तथा शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के नारे को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामधुन का सामूहिक गायन भी किया गया।
कार्यक्रम में महानिदेशक बंशीधर तिवारी के साथ अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड में कांग्रेस का मिशन 2027 शुरू:8 अगस्त को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली
पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित
केदारनाथ यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, पैदल मार्ग पर गिरा मलबा और बोल्डर, सभी यात्री सुरक्षित