प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से अपील का असर अब दिखने लगा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने काफिले से गाड़ियों की संख्या को घटा दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले में गाड़ियों की संख्या 10 से घटकर 5 हो गई है। काफिले में पांच वाहनों के साथ ही मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट बैठक में पहुंचे। बता दें सीएम धामी ने पीएम मोदी की अपील के बाद ये निर्णय लिया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश समेत बीजेपी शासित राज्यों में ये व्यवस्था लागू हो चुकी है।
बता दें मुख्यमंत्री धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। जानकारी के लिए बता दें इससे पहले भी गणेश जोशी दोपहिया वाहन चलाकर कार्यक्रम से निकलते हुए देखे गए थे।

More Stories
मानसून से पहले धुंध, बंद की गई केदारनाथ हेली सेवा – Param Satya
नैनीताल झील में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले तैयार होंगे 2 बड़े प्रोजेक्ट, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी