देहरादून
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज दिनांक: 31-12-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा काफी संख्या में बाहरी प्रदेशो से पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटो पर जाकर नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए अच्छी डयूटी करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही बाहरी प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के साथ अपने व्यवहार को सौम्य रखने तथा जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में अधीनस्थों को निर्देश दिए गए।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट व हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक, युवक तथा उसके साथी पर हमला कर मारपीट करने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ दर्जा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने प्रदान किया Certificate of Appreciation
मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से संवाद, उत्तराखंड के स्वाद को “लोकल से ग्लोबल” बनाने का आह्वान, सभी होटलों के मेन्यू में पारंपरिक उत्तराखंडी व्यंजन शामिल करने के निर्देश