देहरादून
आज दिनांक 15.08.2025 को थाना नेहरू कॉलोनी पर सूचना दी गई कि मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कुछ रैली कार एवं रेसर बाइक के माध्यम से स्टंट किए जा रहे हैं।
सूचना पर चौकी प्रभारी जोगीवाला मय हमराह व चीता कर्मियों के साथ मौके पर पहुँचा। मौके पर पहुँचने पर पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार जोर-जोर से एक्सीलेटर देकर गाड़ी से धुआँ निकाल रहे थे तथा शोरगुल कर रहे थे। ये दोनों व्यक्ति हमारे मौके पर पहुँचने से पूर्व ही वहाँ से जा चुके थे।
मॉल ऑफ देहरादून के प्रबंधन स्टाफ से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि छत का उपयोग केवल पार्किंग के लिए दिया गया था। रैली कार समूह का आमा कैफ़े में लंच का कार्यक्रम था।
इस संबंध में—
आयोजकों के 10 व्यक्तियों के चालान, धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए गए।
मॉल ऑफ देहरादून प्रबंधन के 05 चालान, धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए गए।
न्यूसेंस पैदा करने वाले मोटरसाइकिल एवं कार को नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत सीज़ किया गया।
साथ ही, मॉल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के इस प्रकार के आयोजन भविष्य में न किए जाएँ।
जाँच में यह भी पाया गया कि आयोजन “इन ड्राइव मोटर” नामक समूह द्वारा किया गया था। मॉल प्रबंधन को केवल इतना बताया गया था कि वे आमा कैफ़े में लंच करेंगे तथा नियत पार्किंग (छत पार्किंग) में गाड़ियाँ खड़ी करेंगे। परंतु, इनमें से दो शरारती तत्व—एक मोटरसाइकिल एवं एक कार सवार—द्वारा बर्न आउट (Burnout) किया गया, जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं जन असुविधा हुई

More Stories
155 बार रक्तदान हेतु अनिल वर्मा “रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान- 2025” से विभूषित,. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० नि:शंक ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और अटूट राष्ट्रनिष्ठा की गौरव गाथा का दिन है विजय दिवस
धामी सरकार की सख्ती, क्रिसमस–नववर्ष पर होटल-रेस्टोरेंट और मिठाई प्रतिष्ठानों पर विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान, जन स्वास्थ्य सर्वोपरि, खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क : डॉ. आर. राजेश कुमार