देहरादून
दिनाँक 08/09/2025 को थाना कैन्ट पर कंट्रोल रूम के माध्यम से गणेश विसर्जन के दौरान कुछ युवको द्वारा कौलागढ व बिदाल क्षेत्र में हुडदंग मचाने तथा आपस में लडाई झगडा करने की सूचना के प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कुछ युवकों के मध्य आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर दोनो ही पक्ष आपस में लडाई-झगडा करने लगे। पुलिस द्वारा दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु वे नहीं माने तथा मौके पर झगड़ने का प्रयास करने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा हुडदंग कर रहे 04 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- मुन्ना पुत्र जगदीश साह निवासी- बिदाल पुल कालोनी, प्रकाश नगर, कैंट, उम्र- 26 वर्ष
2- सचिन कुमार पुत्र जगदीश साह निवासी बिंदाल पुल कालोनी, प्रकाश नगर, कैंट, उम्र- 20 वर्ष
3-अनिकेत रावत उर्फ शानू पुत्र अजय रावत निवासी: मित्रलोक कॉलोनी, बल्लपुर रोड, उम्र- 18 वर्ष
4- मुकुल कुमार साहू पुत्र राम शंकर निवासी: सिरमौर मार्ग, लोहारवाला, चौकी बिदाल, थाना कैन्ट, उम्र- 23 वर्ष

More Stories
155 बार रक्तदान हेतु अनिल वर्मा “रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान- 2025” से विभूषित,. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० नि:शंक ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और अटूट राष्ट्रनिष्ठा की गौरव गाथा का दिन है विजय दिवस
धामी सरकार की सख्ती, क्रिसमस–नववर्ष पर होटल-रेस्टोरेंट और मिठाई प्रतिष्ठानों पर विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान, जन स्वास्थ्य सर्वोपरि, खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क : डॉ. आर. राजेश कुमार