देहरादून
दिनांक 03-04/05/ 2025 की रात्रि में राजपुर क्षेत्रान्तर्गत मसूरी डायवर्सन पर नियमित चेकिंग के दौरान पिकेट में तैनात पुलिस दल को सूचना मिली कि वाहन संख्या UK07 AW 5775 के द्वारा कुछ वाहनों में टक्कर मार दी गई है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान उपरोक्त वाहन को रोका गया, ज़िस पर वाहन में सवार किन्नर बाहर निकले तथा पुलिस द्वारा रोके जाने पर मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके द्वारा नग्न होकर आने जाने वाले वाहनों को रोककर यातायात व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया गया साथ ही अन्य वाहन सवार लोगो के साथ अभद्रता व मार पीट की गई। पुलिस द्वारा समझाने पर उनके द्वारा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया गया तथा पिकेट में लगे बैरियर को बीच सड़क पर गिरा दिया, जिससे काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा। कुछ समय पश्चात उक्त सभी किन्नर थाना राजपुर पहुँचे तथा वहां हंगामा करते हुए थाने में खड़े वाहनों व अन्य सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त किन्नरों अलीना खान, सना खान, खुशी, तथा एलेक्सा सभी निवासी कारगी चौक पटेलनगर के विरुद्ध सरकारी कार्य मे बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के संबंध में मु०अ०सं०- 81/25 धारा- 132/352/324(4) BNS में अभियोग पंजीकृत करते हुए उनके वाहन को सीज किया गया। अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
चमन लाल महाविद्यालय में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं को विश्व जल दिवस की जानकारी देना एवं जल बचाओ के लिए जागरूक करना मुख्य उद्देश्य– डॉ नीतू गुप्ता
बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने का कार्य कांग्रेस निरंतर करती रही है,करती रहेगी – राजेंद्र गौतम
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति