देहरादून
दिनांक 23/03/24 को पटेलनगर क्षेत्र में सफेद अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों एक महिला के साथ चैन लूट की घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त हुई, सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्र में बैरियर लगाकर सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, जिस पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया। घटना के संबंध में पीड़िता श्वेता सिंह द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों के विरुद्ध थाना पटेल नगर में मुकदमा अपराध संख्या 209/24 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान जोगीवाला बैरियर पर रिस्पान की तरफ से एक अपाचे मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति कंट्रोल रूम के द्वारा बताए गए हुलिये के 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जो बेरियर पर पुलिस चेकिंग देखकर पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें चेकिंग पर नियुक्त पुलिस बल द्वारा घेर घोटकर पकड़ लिया गया। तलाशी पर अभियुक्तगणों के क़ब्ज़े से लूटी गई चेन बरामद हुई।पूछताछ पर अभियुक्तों ने अपना नाम मुकर्रम पुत्र इकराम ग्राम मेंहदी सराय थाना मण्डी जिला सहारनपुर उम्र- 30 वर्ष तथा अनीस पुत्र अल्लारखा ग्राम सराय अहमद अली थाना मण्डी जिला सहारनपुर उम्र – 30 वर्ष बताया गया।
*बरामद माल*
1- एक चैन (घटना में लूटी गई)
2- मोटर साइकिल सफेद कलर (अपाचे) बिना न0 प्लेट की
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
(1) मुकरम पुत्र इकराम ग्राम मेंहदी सराय थाना मण्डी जिला सहारनपुर उम्र- 30 वर्ष
(2). अनीस पुत्र अल्लारखा ग्राम सराय अहमद अली थाना मण्डी जिला सहारनपुर उम्र – 30 वर्ष
*पुलिस टीम-*
(1) उ0नि0 सतबीर भंडारी चौकी प्रभारी जोगीवाला देहरादून
(2) कॉ0 विपिन सेमवाल
(3) का0 नरेन्द्र रावत

More Stories
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग, प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष
नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकरों को विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों के लिए किया गया रवाना, महापौर और नगर आयुक्त ने वाहनों को दिखायी हरी झंडी
खराब मौसम की भेंट चढ़ा राहुल गांधी का अल्मोडा दौरा, कांग्रेस की चुनावी तैयारी को लगा बड़ा झटका, राहुल ने वीडियो कॉल के जरिये किया लोगो को संबोधित, भविष्य में पुनः उत्तराखंड आने की कही बात