सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प, उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले प्रत्येक सत्र हेतु सम्बन्धित विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को सम्मेलन के आयोजन के दौरान शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार हेतु सम्पर्क अधिकारियों, परिवहन, प्रोटोकॉल, रहने, ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था हेतु निर्देश दिए हैं।
बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव मीनाक्षी सुन्दरम, सचिन कुर्वे, विनोद कुमार सुमन सहित सभी विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग, प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष
नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकरों को विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों के लिए किया गया रवाना, महापौर और नगर आयुक्त ने वाहनों को दिखायी हरी झंडी
खराब मौसम की भेंट चढ़ा राहुल गांधी का अल्मोडा दौरा, कांग्रेस की चुनावी तैयारी को लगा बड़ा झटका, राहुल ने वीडियो कॉल के जरिये किया लोगो को संबोधित, भविष्य में पुनः उत्तराखंड आने की कही बात