देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक युवक द्वारा पिस्तौल से बर्थडे केक काटा जा रहा है, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में देख रहे युवकों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। वायरल वीडियो की जांच में उक्त वीडियो हर्रावाला क्षेत्र का होना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे तीनों युवकों की पहचान तीनो युवकों 1- अभिषेक पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रेलवे कॉलोनी, हर्रावाला, उम्र 18 वर्ष 2- अमित कुमार पुत्र सिकंदर महतो निवासी मियां वाला चौक, हर्रावाला, थाना डोईवाला, उम्र 18 वर्ष 3- कार्तिक जोशी पुत्र राकेश चंद्र जोशी निवासी मियावाला थाना डोईवाला उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लिया गया, जिनके पास से वीडियो में दिख रही नकली पिस्तौल को बरामद किया गया, जो असल मे एक लाइटर पिस्टल थी, जो अभियुक्तो द्वारा बाजार से खरीदी गई थी।
दिनांक 08/09/2025 को उनमें से एक युवक अभिषेक का बर्थडे था तथा फेसबुक पर टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में उक्त लड़कों द्वारा उक्त नकली पिस्टल लाइटर, जो की पिस्टल नुमा थी, से केक को काटा गया था। पुलिस द्वारा उक्त तीनों युवकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी।

More Stories
155 बार रक्तदान हेतु अनिल वर्मा “रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान- 2025” से विभूषित,. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० नि:शंक ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और अटूट राष्ट्रनिष्ठा की गौरव गाथा का दिन है विजय दिवस
धामी सरकार की सख्ती, क्रिसमस–नववर्ष पर होटल-रेस्टोरेंट और मिठाई प्रतिष्ठानों पर विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान, जन स्वास्थ्य सर्वोपरि, खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क : डॉ. आर. राजेश कुमार