नई दिल्ली
प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देश की राजधानी स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में विश्व व्यापार मेले में प्रतिभाग कर उत्तराखंड पर्यटन सहित अन्य विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को देश की राजधानी स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 42वें विश्व व्यापार मेले में प्रतिभाग कर पैवेलियन हॉल नं-5 का भ्रमण कर वहां स्थित उत्तराखंड पर्यटन, सहित जनपद हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली एवं टिहरी जनपद के शिल्पियों द्वारा उत्पादित उत्पादों के विपणन हेतु स्टॉल का निरीक्षण किया।
पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि इस विश्व व्यापार मेले का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) द्वारा किया जा रहा है जो कि 27 नवंबर तक चलेगा। इस मेले में उत्तराखंड पर्यटन सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के
शिल्पियों द्वारा उत्पादित उत्पादों के विपणन हेतु स्टॉल लगाये गये हैं जो यहां आने वाले लोगों को बखूबी अपने और आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम ‘‘वसुधैव कुटुंबकम है।

More Stories
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी
राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा, केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना