देहरादून: अपनी नियुक्ति के लिए आयुष निदेशालय में पिछले करीब 12 दिनों से धरने पर डटे चयनित आयुष चिकित्सा अधिकारियों का प्रदर्शन तेज होने लगा है। चयनित आयुष के चिकित्सा अधिकारी लगातार शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके तहत आज निदेशालय में सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया।
आयुष चिकित्सा अधिकारियों के चयन को 6 माह से ज्यादा का वक्त हो चुका है। तब से ही सभी चयनित चिकित्सा अधिकारी नियुक्ति का इंतजार कर रहे है। लेकिन, अब तक उनको नियुक्ति नहीं दी गई है।
मामले की सरकार पहले ही जांच कर चुकी है। जांच में भी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। ऐसे में सवाल है कि आखिर नियुक्ति क्यों नहीं दी जा रही है। सरकार ने आयुष चिकित्सा सेवा नियमावली के तहत चयन प्रक्रिया पूरी की। उसके आधार पर चयन भी किया गया। लेकिन, नियुक्ति क्यों लटकआईजआ रही है, यह समझ से परे है।

More Stories
देहरादून के पटेल नगर में हुई चोरी की घटना को लेकर रोषित व्या पारियों वर्ग ने चिंता जताते हुए किया प्रदर्शन
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत ,
कैनाल रोड निवासियों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वाइन शॉप बंद कराने के लिए आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम