देहरादून के सहस्त्रधारा में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। हरियाणा का ये पर्यटक अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। हालांकि नहाते समय वो नदी के गहरे हिस्से में चला गया। ऐसे में तेज बहाव की वजह से वो बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दरअसल ये घटना शनिवार शाम करीब 5:40 बजे की है। यूपी-112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक युवक सहस्त्रधारा के बगड़ा धोरण क्षेत्र में नदी में बह गया। जिसके बाद आईटी पार्क चौकी पुलिस एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।
बेहोशी की हालत में युवक को नदी से बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मरने वाल युवक की पहचान अंकुश तुसाम निवासी ग्राम शिमला गुजरान, थाना बापौली, जिला पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। परिवार वालों को भी हादसे की सूचना मिलने पर वो अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय कारगिल दिवस पर वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित
देहरादून में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर; महिला की मौत, युवक गंभीर
मनरेगा मिशन कर्मचारियों को सीएम धामी का भरोसा, समायोजन पर जल्द होगी सकारात्मक पहल